ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

नाव के जरिये यूपी से छपरा लाई जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

SARAN: सारण में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विनगावा डोरीगंज थाना क्षेत्र से पीछा करके एक नाव को पकड़ा। जिसमें से भारी मात्रा में यूपी से

नाव के जरिये यूपी से छपरा लाई जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विनगावा डोरीगंज थाना क्षेत्र से पीछा करके एक नाव को पकड़ा। जिसमें से भारी मात्रा में यूपी से छपरा लाए गये विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया। इस दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। 


सारण उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के नेतृत्व में मोटर बोट से पीछा करके नाव को पकड़ा गया। नाव पर 36 कार्टून विदेशी शराब लदा था जिसे जब्त किया गया है। बरामद शराब उत्तर प्रदेश से डोरीगंज छपरा लाई जा रही थी।


नाव से बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बतायी जा रही है। इस दौरान तीन शराब के धंधेबाजों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों में अमरनाथ कुमार नवीगंज बिनटोली रिविलगंज, गोविंद कुमार नवीगंज बिनटोली रिविलगंज, राजू कुमार छपिया डोरीगंज का रहना वाला है। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।


गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराब बेचना और पीना दोनों की मनाही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों से लगातार बिहार में शराब लाई जा रही है। इसे लेकर उत्पाद विभाग काफी चौकस है और हैंड स्केनर मशीन से चेक पोस्टों पर लगातार चेकिंग चल रही है। 


लेकिन शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का हर दिन कोई ना कोई नया तरीका इजाद करते हैं। इस बार इन्होंने नाव को सहारा बनाया। नाव के जरिये शराब यूपी से बिहार लाया गया। लेकिन इसकी भनक उत्पाद विभाग की टीम को लग गयी थी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर शराब तस्करों को शराब की बढ़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।