ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

हीरोइन बनाने का लालच देकर आर्केस्ट्रा में करवाया जा रहा था डांस, दिल्ली से आई टीम ने 31 नाबालिग लड़कियों को किया बरामद

CHAPRA: दिल्ली से अमनौर आई विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 31 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। एसपी के निर्देश पर बनायी गई टीम ने विभिन्न ऑर्केस्ट्रा संचालकों

हीरोइन बनाने का लालच देकर आर्केस्ट्रा में करवाया जा रहा था डांस, दिल्ली से आई टीम ने 31 नाबालिग लड़कियों को किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: दिल्ली से अमनौर आई विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर  31 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। एसपी के निर्देश पर बनायी गई टीम ने विभिन्न ऑर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी कर लड़कियों को बरामद किया। इस मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कई नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर डांस कराने के लिए लाया गया है। इसी सूचना के आधार पर आज अमनौर में कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश के बाद यह छापेमारी लगातार जारी है। अभी तक 31 नाबालिग़ लड़कियों को विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां से  बरामद किया गया है। 


दिल्ली से सारण पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इन सभी लड़कियों को बहला फुसलाकर आर्केस्ट्रा में काम कराने के मकसद से विभिन्न जगहों से यहां लाया गया था। बरामद सभी लड़किया नाबालिग है। इन सभी को हीरोइन बनाने का लालच दिया गया था उसके बाद यहां लाकर जबरन आर्केस्ट्रा में काम कराया जाने लगा। 


जब इसकी सूचना अधिकारियों के मिली तो उन्होंने इस मामले में छापेमारी शुरू कर दी। दिल्ली से आए अधिकारियों ने यहां पर ऑपरेशन रेस्क्यू चलाया और अभी तक 31 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया जा चुका है अन्य लड़कियों को रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। जहां भी सूचना मिल रही है वहां रेस्क्यू किया जा रहा है।

टैग्स