ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दंपति को लूटा, विरोध करने पर की फायरिंग

SARAN: सारण में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। मशरख-छपरा मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी के रामपुर चवर स्थित हड्डी कारखाना के पास यह घटना हुई। छपरा से

बिहार: हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दंपति को लूटा, विरोध करने पर की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। मशरख-छपरा मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी के रामपुर चवर स्थित हड्डी कारखाना के पास यह घटना हुई। छपरा से मार्केटिंग कर अपनी अपाची बाइक से पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे सलिमापुर निवासी राजू राय के साथ तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पत्नी का जेवर लूट लिया। 


इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली भी चलाई जिसमें एक गोली का राजू राय के बाए हाथ में जा लगा जिससे वे घायल हो गए। लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को राजू राय ने घायल अवस्था में एक बोलेरो की मदद से खदेड़ा और जिसके बाद बाइक सवार अपराधी जमीन पर गिर गये। 


अपनी बाइक छोड़ पिस्टल लहराते अपराधी रामपुर खोरम की ओर भाग निकले। भागने के क्रम में अपराधियों ने मदन साह नामक एक व्यक्ति के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार कर उनकी बाइक लूट ली। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद अपराधी उस बाइक को वही छोड़ खोरमपुर से नगरा नट बस्ती की ओर नदी को पैदल ही पार कर भाग निकले।


 अपराधियों की बाइक को पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया।  इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मझवलिया के पास कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।