ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

घर से 200 मीटर दूर पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव ; पेट में लगी थी गोली

SARAN : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई की खबरें निकल

घर से 200 मीटर दूर पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव ; पेट में लगी थी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है।  राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पूर्व मुखिया पति को उसके घर से महज 200 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी है। 


दरअसल, सारण जिले के माझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर पंचायत की पूर्व मुखिया पति की बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार अपराधियों ने मुबारकपुर पंचायत की पूर्व मुखिया निर्मला देवी के पति हरेंद्र यादव को देर रात गोली मार गई। जिसके बाद  आनन-फानन में इलाज के लिये उन्हें एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों  ने छपरा रेफर कर दिया। छपरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व मुखिया पति को पेट में गोली लगी थी। 


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों के ने बताया कि, मुखिया पति को उनके घर से 200 मीटर की दूरी पर रेवल पुल के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही हरेंद्र यादव अचेत होकर गिर गए। इनके पीछे बैठे कविंद्र बैठा को भी हल्की चोट लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। रात में गोली चलने की आवाज सुनने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहां हरेंद्र यादव को बेहोश पड़ा देख आनन-फानन में उन्हें एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से छपरा भेजा गया। वहीं पर उनकी मौत हो गई।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। हत्या की घटना के बाद पूरा गांव हुआ आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पूर्व मुखिया पति के विरुद्ध कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। मांझी थानेदार अशोक दास ने बताया कि हत्या की घटना के बाद हरेंद्र यादव के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जांच के लिए डीएसपी मुख्यालय भी मौके पर पहुंचे हुए है।