ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार : दहेज के लिए महिला का मर्डर, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

SARAN : बिहार के सारण जिले से एक बार फिर दहेज हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने

बिहार : दहेज के लिए महिला का मर्डर, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले से एक बार फिर दहेज हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


घटना अवतार नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पानापुर करियात गांव निवासी पैसेंजर साह की बेटी अनीता के रूप में की गई है. मामले की जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी 2016 में अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव निवासी अमर नाथ साह के पुत्र पवन कुमार साह के साथ की थी.


शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर अनीता कोप्रताड़ित  किया करते थे. अनीता के ससुराल के पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये हैं. इसके बाद जब वे अनीता के ससुराल पहुंचे तो वहां उन्होंने अपनी बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अवतार नगर थाना पुलिस को दी.

टैग्स