ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

क्रिकेट देख घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग को किया जाम

CHAPRA: क्रिकेट देख घर लौट रहे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जसोसती पोखरा के पास की है। इ

क्रिकेट देख घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: क्रिकेट देख घर लौट रहे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जसोसती पोखरा के पास की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी बचन राम के 20 वर्षीय पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पिरौना गांव में क्रिकेट नाइट मैच हो रहा था। चंदन भी क्रिकेट देखने के लिए गया हुआ था। शुक्रवार की देर रात वह क्रिकेट देखकर अपने घर लौट रहा था तभी जसोसती पोखरा के पास अपराधियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।


घटना की सूचना परिजनों को शनिवार की सुबह में मिली। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने एनएच-72 मुजफ्फरपुर-छपरा सड़क को जाम कर दिया और जमक प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। 

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..