ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चुनावी हिंसा के बाद छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट बैन : पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

CHHAPRA : छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग गोलियों का शिकार हो चुके हैं। इन तीन लोगों में से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर हालत मे

चुनावी हिंसा के बाद छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट बैन : पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग गोलियों का शिकार हो चुके हैं। इन तीन लोगों में से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच रेफऱ कर दिया गया है। चुनावी रंजिश को लेकर हुए भारी उपद्रव के बाद जिला प्रशासन ने जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को अपनी हिरासत में लिया है और हालात पर काबू करने की कोशिश कर रही है।


दरअसल, पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान सोमवार को बूथ संख्या- 118 और 119 पर भारी हंगामा हुआ था। लोगों ने सारण लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या पर बूथ क़ब्ज़ा करने का आरोप लगाया था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह बीजेपी और आरजेडी समर्थक आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी की गई।


गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। मृतक की पहचान नगर थानाक्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी नागेन्द्र राय का 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।  जबकि 30 वर्षीय गुड्डू राय और 40 वर्षीय मनोज राय गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद भिखारी ठाकुर चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर दो दिनों के लिए पूरे जिले में इंटरनेट सेवा को बैन कर दिया गया है।