ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा.. गंगा जल से भी इस पाप को नहीं धो पाऊंगी

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है जहां छेड़खानी से तंग आकर 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है. डेड बॉडी के पास से परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड में म

छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा.. गंगा जल से भी इस पाप को नहीं धो पाऊंगी
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है जहां छेड़खानी से तंग आकर 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है. डेड बॉडी के पास से परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड में मृतका ने लिखा- "सॉरी मां, सॉरी पापा, इस पाप को गंगा जल से भी नहीं धो पाऊंगी, इसलिए सभी को गुड बाय". मृतका की पहचान सारण जिला के तरैया थाना के पिपरा गांव निवासी माधो राम की 16 वर्षीय बेटी आरती के रूप में की गई है. आरती बेसिक स्कूल पोखरा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी. 


जानकारी के अनुसार आरती के साथ गांव के ही मनचलों ने गलत काम किया जो आरती बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक़्त उसके घर वाले पड़ोस में गए थे, तभी उसने यह कदम उठाया. परिजनों ने गांव के ही नीरज राम और भूषण राम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया. परिजनों ने बताया कि ये दोनों अक्सर रास्ते में आरती के साथ छेड़छाड़ किया करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी. 


मृतका के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी लोग सकते में हैं.