ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चौथी बेटी होने पर शराबी पिता ने नवजात को बेचा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

CHHAPRA : एक तरफ जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ समाज में इसके उलटा देखने को मिल रहा है. ताजा मामला छपरा के नगरा थाना इलाके के अफौर

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

CHHAPRA : एक तरफ जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ समाज में इसके उलटा देखने को मिल रहा है. 

ताजा मामला छपरा के नगरा थाना इलाके के अफौर पूरब टोला की है. जहां चौथी बेटी जन्म लेने पर शराबी पिता ने उसे घर से चुरा कर बेच दिया.

बताया जाता है कि पूरब टोले के रहने वाले मुन्ना रावत की शादी आशा देवी के साथ 2003 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से उसे घर में प्रताड़ित किया जाने लगा. उसके बाद मुन्ना राउत के घर एक एक कर तीन बेटियों ने जन्म लिया, जिसपर मुन्ना ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को तीन बेटियों के साथ घर से निकाल दिया. 

उसके बाद आशा देवी अपनी तीनों बेटियों के साथ किराये का घर लेकर रहने लगी और जूठा साफ कर सबका भऱण पोषण करने लगी. कुछ समय बाद आशा ने थाने में पति और सास-ससुर पर  प्रताड़ना का केस किया तो पति को प्रताड़ना के मामले में जेल भेजा गया. कुछ समय बाद पति और उसके घरवालों ने सुलह कर ली. जेल से निकलने के बाद पति अपनी पत्नी के यहां छपरा आने जाने लगा. दीपावली के 1 दिन पहले आशा ने एक और बेटी को जन्म दिया जिसके बाद पति गुस्सा हो गया और 5 दिन के नवजात को चुरा कर बेच दिया. 

जिसके बाद आशा देवी महिला हेल्पलाइन पहुंची और अपनी पति के खिलाफ शिकायत करते हुए बच्ची को बरामद करने की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि शराबी पति ने पैसे की लालच में नवजात बच्ची को बेच दिया है. इस घटना के बाद उसकी पत्नी महिला हेल्पलाइन में पहुंचकर बेटी को सही सलामत बरामद करने की गुहार लगाई है. हेल्पलाइन प्रबंधक ने इस बाबत सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डायरेक्टर राकेश कुमार ,चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर शिशिर कुमार से बातचीत की है और बच्ची को बरामद करने के लिए पुलिस से मदद ली जा रही है, अबतक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है.