ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

SARAN : बिहार के सारण जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. इसी क्रम में बड़ी खबर एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार से सामने आ रही है जहां बगीचे में दोस्तों के साथ बैठे एक युवक की बाइक

छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. इसी क्रम में बड़ी खबर एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार से सामने आ रही है जहां बगीचे में दोस्तों के साथ बैठे एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार के पास अपने दोस्तों के साथ एक युवक बगीचे में बैठा हुआ था तभी कुछ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. आनन फानन में  युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


मामले की जानकारी एकमा थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 

टैग्स