ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छपरा में पूर्व जिला पार्षद के भाई का सरेआम मर्डर, बस से उतार कर बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली

CHHAPRA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद के भाई प्रमोद सिंह (45 ) का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद के भाई प्रमोद सिंह (45 ) का मर्डर कर दिया. अपराधियों ने उसे बस से जबरदस्ती उतारकर गोली मार दी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के एकमा थाना इलाके की है. जहां माने गांव में अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद अशोक सिंह के सगे भाई प्रमोद सिंह का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद सिंह दाउदपुर में SBI का सीएसपी चलाते थे. बताया जा रहा है कि बस से बंगरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे. तभी माने और दाउदपुर गांव के बीच अपराधियों ने उन्हें जबरदस्ती बस से उतारकर गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एकमा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि पुलिस इलाके में कैंप कर रही है. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.