ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पति ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, पहली पत्नी ने भिजवाया जेल, बोली- बाहरवाली से मोहब्बत बर्दाश्त नहीं

SASARN : छपरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को जेल भिजवा दिया है. पति के ऊपर आरोप है कि उसने पहली पत्नी रहते अपनी प्रेमिका

पति ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, पहली पत्नी ने भिजवाया जेल, बोली- बाहरवाली से मोहब्बत बर्दाश्त नहीं
First Bihar
3 मिनट

SASARN : छपरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को जेल भिजवा दिया है. पति के ऊपर आरोप है कि उसने पहली पत्नी रहते अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी रचा ली. पति की इस करतूत से खफा उसकी पत्नी ने पुलिस बुलाकर उसे जेल में डलवा दिया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


घटना छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र की है, जहां पकड़ी गांव में सरकारी विद्यालय पढ़ाने वाली एक शिक्षिका के पति ने किसी दूसरी महिला से शादी रचा ली. पहली पत्नी के रहते पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि जब शिक्षिका ने इस शादी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती हुई है. 


पीड़ित महिला कन्या विद्यालय पचखंडा की शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. पकड़ी गांव की रहने वाली नसरूल्लाह अंसारी की पत्नी शबाना खातुन ने बताया कि उसकी शादी पकड़ी गांव निवासी ईद मोहम्मद के पुत्र नसरूल्लाह हुसैन के साथ हुई है और उसको दो लड़के हैं, जिनकी आयु 14 वर्ष और 9 वर्ष की है. उनके पति, सास, ससुर और पति के भाई शादी के बाद बराबर मारपीट दहेज के लिए मारपीट की जाती रही है, जिसमें मामला न्यायालय में चल रहा है, जिसमें पति ने साथ रखने की बात कर घर लाकर मारपीट की जाने लगी और वेतन का रूपया मारपीट कर छीन कर मौज मस्ती और शराब पीने लगा, जिसका विरोध करने पर सभी परिवार के सदस्य मारपीट करने लगें जिसमें वह घायल हो गई. 


पति समेत सभी परिवार दहेज और महीने में मिलने वाले वेतन की मांग पर ससुराल में रखने की बात बताई नही तों जान से मार दी जाएंगी. इसी बीच पति द्वारा बिना उसकी जानकारी के दूसरी शादी कर ली गई. रविवार को जब वह ससुराल गयी तों उसे सभी परिजनों की सहयोग से पति ने मारपीट कर घायल कर दिया गया. मामले पीड़ित शिक्षिका द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया.


इस मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर दारोगा ओम प्रकाश यादव दल बल के साथ आरोपी पति नसरूल्लाह हुसैन को गिरफ्तार करने पहुंचे और उन्होंने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया. 

टैग्स