ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बहन का अश्लील फोटो भाई ने किया वायरल, चाचा की बेटी से ही करता था प्यार

CHHAPRA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक भाई ने अपनी ही चचेरी बहन की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. शिकायत दर्ज होन

बहन का अश्लील फोटो भाई ने किया वायरल, चाचा की बेटी से ही करता था प्यार
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक भाई ने अपनी ही चचेरी बहन की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. शिकायत दर्ज होने के बाद छपरा पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. ऐसे हरकतें वह पहले भी कर चुका है.


घटना छपरा जिले के भगवान बाजार थाना की है. जहां एक गांव में चचेरे भाई हिमांशु कुमार ने अपनी ही चचेरी बहन की आपत्तीजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. बताया जा रहा है कि वह अपनी चचेरी बहन को पसंद करता था और उसी से शादी रचाना चाहता था. लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. इसके कारण आरोपी युवक ने उसकी तस्वीर लड़की के होनेवाले ससुराल में भेज दी. जिससे उसकी शादी टूट गई. 


अश्लील फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस में इसकी शाक्यात की. मामला दर्ज होने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु कुमार को रविवार शाम में गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि डेढ़ माह पहले ही उसके खिलाफ उसकी दूर की रिश्तेदारी की एक युवती ने आपत्तीजनक फोटो वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


इसके पहले भी आरोपी भाई हिमांशु कुमार के विरुद्ध भगवान बाजार थाने में लड़कियों की आपत्तीजनक फोटो वायरल करने को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज है. पहली प्राथमिकी अक्टूबर 2019 में और दूसरी प्राथमिकी जनवरी 2020 में दर्ज कराई गयी थी. जिसमें वह जमानत ले चुका है. तीसरी प्राथमिकी डेढ़ माह पहले दर्ज हुई थी. इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी. बताया जाता है कि लड़की पर वह जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा था.


इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. अपने चचेरे भाई की इन हरकतों के कारण युवती और उसकी मां दोनों काफी परेशान थे. पीड़िता ने अपने चचेरे भाई को आत्महत्या करने की भी धमकी दी थी. बहरहाल अब वह शख्स सलाखों के पीछे है. 

टैग्स