ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चौकीदार ने लड़की के साथ की रेप की कोशिश, DSP साहब ने अरेस्ट कर भेजा जेल

CHAPRA : छपरा में एक चौकीदार ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की है।चौकीदार ने धौंस दिखाते हुए एक लड़की को जबरदस्ती खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन लड़की किस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : छपरा में एक चौकीदार ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की है।चौकीदार  ने धौंस दिखाते हुए एक लड़की को जबरदस्ती खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।  लेकिन लड़की किसी तरह बच कर घर भाग आय़ी। लेकिन वर्दी की रौब में वो उसके घर तक पहुंच गया और परिवार वालों के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते आरोपित चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की ये घटना है। गांव के दुकान से लड़की सामान लेकर घर आ रही थी तभी रास्ते मे ही गांव के कालु कुमार और चौकीदार दिनेश राय दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और गलत नियत से खेत की तरफ ले जाने लगे। जिसके बाद लड़की किसी तरह वहां से धक्का-मुक्की करके भागी और घर पहुंची।  जिसके बाद वो दोनों पीछे-पीछे उसके घर तक पहुंच गये और गाली-गलौज करते हुए लड़की के मां-बाप से मारपीट की।लड़की ने आरोप लगाया है कि अक्सर चौकीदार दिनेश राय अपने पद का धौंस दिखाकर गांव की युवतियों के साथ छेड़खानी करता रहता है।  


लड़की के महिला थाना मे शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते सदर डीएसपी अजय सिंह ने स्थानीय थाने के साथ छापेमारी कर मामले के नामजद अभियुक्त चौकीदार दिनेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

टैग्स