ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

छपरा में विवाहिता की निर्मम हत्या, दहेज में बाइक मांग रहा था पति

CHAPRA: छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान भलुआ शंकरडीह निवासी प्यारचंद राय के बेटे

छपरा में विवाहिता की निर्मम हत्या, दहेज में बाइक मांग रहा था पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान भलुआ शंकरडीह निवासी प्यारचंद राय के बेटे विश्वकर्मा राय की 24 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने मृतका के पति को आरोपी बनाया है। उनका आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग पति कर रहा था। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर उसी ने ही पत्नी की हत्या कर दी है।


इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने तरैया थाने में केस दर्ज कराया है। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2017 में उचित दान दहेज देकर हुई थी। शादी के बाद से और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज के तौर पर बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरा नहीं होता देख दामाद उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। 


बुधवार की रात्रि में सीता देवी ने अपने भाई को फोन किया था और बताया था कि उसका पति फिर उसकी पिटाई कर रहा है। बाइक की मांग कर रहा है। अगले दिन सुबह जब भाई अपनी बहन के घर भलुआ शंकरडीह पहुंचा तो पता चला कि उनकी बहन की हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंडक नदी में खोजबीन शुरू की जिसके बाद सुहागपुर घाट से महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान भाई ने अपनी बहन सीता देवी के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।