ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

छपरा: भूमि विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

CHAPARA: भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस दौरान हुई गोलीबारी में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद

छपरा: भूमि विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPARA: भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस दौरान हुई गोलीबारी में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी 65 वर्षीय मैनेजर महतो की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

बुजुर्ग मैनेजर महतो का पड़ोसियों के साथ पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ताड़ के पेड़ से फल गिरने पर उसे उठाने एक युवक खेत में गया। जिसके बाद पड़ोसी के चार बेटों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। युवक की पिटाई होता देख मैनेजर महतो को रहा नहीं गया वह उस युवक को बचाने लगे जो पड़ोसी और उनके बेटों नागवार गुजरा और इस दौरान बुजुर्ग मैनेजर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।


वही गोली लगने से सोनू और अनिल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तरैया थानाध्यक्ष ने भी भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या किए जाने की बात कही। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।