ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

छपरा में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, चार लोग घायल

CHAPRA: छपरा के बनियापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब करही गांव में वर्चस्व की लड़ाई में गोली चली। गोली एक व्यक्ति के कान को छेद कर बाहर निकल गया। जबकी तीन लोगों पर धारदार ह

छपरा में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, चार लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के बनियापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब करही गांव में वर्चस्व की लड़ाई में गोली चली। गोली एक व्यक्ति के कान को छेद कर बाहर निकल गया। जबकी तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर किया गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनियापुर थाना क्षेत्र करही गांव में दलित परिवार मोहन चौधरी के घर पर अनिल राय, सुदामा राय, प्रमोद राय, रोहित राय, अभिषेक राय, मनोज राय, ओम प्रकाश राय, विकास राय, दमन राय उर्फ़ मुन्ना राय, मनीष राय सभी रामपुर बिंदलाल मठिया थाना साथी के रहने वाले हैं। जिन्होंने घर पर चढ़कर नीच जाति बताते हुए गाली गलौज की। परिवार के सदस्यों को जान से  मारने की कोशिश की गयी। जिसमें लालबाबू चौधरी को गोली मारी गयी। गोली कान को छेदते हुए बहार निकल गयी। 


वही प्रमोद राय और रोहित राय, मनोज चौधरी को धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया। हमले के बाद सभी बहोश हो गये। सुदामा राय पर धारदार हथियार से मोहन चौधरी के ऊपर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि महिलाओं के साथ भी बतमीजी की गयी है। घर में रखे गहने को लूट लिया गया है। घायलो को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।