ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिना हेलमेट लगाये टीम के साथ निकले थे थानेदार, एसपी ने काट दिया चालान

CHAPRA: बाइक चलाने के दौरान हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है यह संदेश सारण एसपी ने देने का काम किया है। एसपी ने थानेदार समेत कई पुलिस वालों के नाम से चालान काटने का निर्देश दे दिया

बिना हेलमेट लगाये टीम के साथ निकले थे थानेदार, एसपी ने काट दिया चालान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बाइक चलाने के दौरान हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है यह संदेश सारण एसपी ने देने का काम किया है। एसपी ने थानेदार समेत कई पुलिस वालों के नाम से चालान काटने का निर्देश दे दिया है। इन सभी पर बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का आरोप है। इसी मामले में सारण एसपी ने यह कार्रवाई की जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी थानेदार के नाम से चालान और पुलिस वालों का बाइक चलाते हुए फोटो खूब वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर एसपी द्वारा हेलमेट का चालान काटे जाने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। यह चालान सारण एसपी ने एकमा के थानेदार देव कुमार तिवारी के नाम से काटा है। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों का भी 1000-1000 रुपये का चालान काटा गया है। चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दसअसल दुर्गा पूजा के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकमा के थानेदार देव कुमार तिवारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बाइक से घूम रहे थे। 


लेकिन इस दौरान किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाते थानेदार और पुलिसकर्मियों की तस्वीर सामने आते ही सारण एसपी संतोष कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए चालान काटने का निर्देश दिया। थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को एक-एक हजार का चालान काटा गया। एसपी की इस कार्रवाई से लोग काफी खुश है। सारण एसपी ने बिना हेलमेट पहने थानेदार और अन्य पुलिसवालों का चालान फेसबुक पर पोस्ट किया है। उनका मानना है कि कानून की नजर में हर कोई बराबर है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून का पालन नहीं करेगा उस पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।