ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

बाइक सवार बदमाशों ने फोन कर महिला को बुलाया, घर से बाहर निकलते ही मार दी गोली

CHHPARA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो कर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन कोई अपराध की घटना न घटित होती हो। इसी कड़ी में अब

बाइक सवार बदमाशों ने फोन कर महिला को बुलाया, घर से बाहर निकलते ही मार दी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHHPARA : बिहार  में अपराधी बेखौफ हो कर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन कोई अपराध की घटना न घटित होती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के छपरा से निकल कर सामने आ रही है। यहां, बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक महिला को फ़ोन कर उसे घर से बाहर बुलाकर हत्या कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा मोहल्ले में बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, एक बाइक पर सवार दो युवक ने पहले महिला को फ़ोन कर उसे बाहर बुलाया, उसके बाद उन दोनों ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद जब इस बात की सुचना मिली तो लोगों में अफरा - तफरी मच गई। वहीं, कुछ लोगों द्वारा इस घटना की सुचना नजदीकी थाने को दी गई। 


इधर, सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है।  पुलिस एक टीम  मृत महिला के परिजनों व आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।  फिलहाल इस घटना की मुख्य वजह क्या है, इसकी जानकारी अभी निकलकर सामने नहीं आई है। 


गौरतलब हो कि, बिहार में जब से नई सरकार बनी है तबसे राज्य के अंदर अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। जिसके बाद यह ग्राफ  राज्य के पुलिस महकमें में भी चिंता का विषय बना हुआ है। इसको लेकर पुलिस महकमे द्वारा भी नई - नई योजना बनायीं जा रही है। दूसरी तरफ, राज्य में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों द्वारा नीतीश और तेजस्वी की इस सरकार पर जमकर हमला बोला जा रहा है।