ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

CHHAPRA: छपरा में गेहूं के खेत से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक बीते एक मार्च से ही घर से लापता था। ग्रामीणों को जब दुर्गंध महसूस

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में गेहूं के खेत से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक बीते एक मार्च से ही घर से लापता था। ग्रामीणों को जब दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो खेत में युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव की है।


मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव निवासी सियाराम राय के बेटे शिव मुनि ऊर्फ कमल राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल पेशे से वाहन चालक था और बीते एक मार्च से ही अपने घर से अचानक लापता हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण गेहूं काटने के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्हें बदबू मिली और जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।


शव सियाराम राय के बेटे शिव मुनि ऊर्फ कमल राय की थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।