ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सुबह सवेरे हत्या की वारदात से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उस

बिहार: सुबह सवेरे हत्या की वारदात से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सुबह सवेरे हत्या की वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर हाई स्कूल के पास एसएच 104 की है।


मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी ग्रामीण डॉक्टर और पूर्व जिला पार्षद ब्रजेश सिंह के 27 वर्षीय बेटे कुणाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुणाल सोमवार की सुबह किसी काम से अपहर हाई स्कूल के पास पहुंचा था। सड़क किनारे बाइक खड़ा करने के बाद वह रोड क्रॉस कर रहा थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुणाल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए थे।


आनन-फानन में कुणाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। कुणाल को किस कारण से गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।