ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार: शराब से मौत के बाद लोगों की पुलिस से भिड़ंत, महिला ने डीएसपी पर उठाया डंडा, थानेदार और चौकीदार सस्पेंड

SARAN: बिहार के सारण में ज़हरीली शराब से लगातार मौतें हो रही है। अब इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है। गुस्से में आग बबूला हुए लोगों ने छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच और शीतलपुर-मशरक

बिहार: शराब से मौत के बाद लोगों की पुलिस से भिड़ंत, महिला ने डीएसपी पर उठाया डंडा, थानेदार और चौकीदार सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

SARAN: बिहार के सारण में ज़हरीली शराब से लगातार मौतें हो रही है। अब इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है। गुस्से में आग बबूला हुए लोगों ने छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच और शीतलपुर-मशरक एसएच को जाम कर खूब हंगामा किया। घटना शुक्रवार सुबह ही है, जब लोग पुलिस से भिड़ गए। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रशासन ने इस पर बड़ा एक्शन लिया और थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोगों ने सोनहाे चौक पर दोनों सड़कों को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों का आना-जाना ठप हो गया। इस दौरान लोग टायर जलाकर विरोध करते दिखे। जाम के कारण गाड़‍ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। थोड़ी देर बाद एसडीपीओ इंद्रजीत भी पहुंचे। हद तो तब हो गई जब मृतक की एक रिश्‍तेदार ने उनपर डंडा उठा लिया। इस दौरान एक शख्स बीच बचाव में उतर गया। 



लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, स्‍थानीय पुलिस अधिकारी पर शराब धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, पु‍लिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है। लगातार हो रही मौतों के बाद सारण डीएम ने अब तक 11 की मौत की पुष्टि की है। 

टैग्स

संबंधित खबरें