ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: शादी से पहले झुलसी दुल्हन की मौत, रस्म के दौरान हुआ था ब्लास्ट; दो अन्य की भी गई जान

CHHAPRA: बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को एक शादी समारोह वाले घर में दर्दनाक हादसा हुआ. गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में दुल्हन सहित 8 ल

बिहार: शादी से पहले झुलसी दुल्हन की मौत, रस्म के दौरान हुआ था ब्लास्ट; दो अन्य की भी गई जान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को एक शादी समारोह वाले घर में दर्दनाक हादसा हुआ. गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में दुल्हन सहित 8 लोग बुरी तरह झुलस गये थे. वही अभी अभी खबर आ रही है कि जख्मी दुल्हन समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी है.


गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए थे. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.  घर में शादी का माहौल था. कल मटकोर और शिव चर्चा का कार्यक्रम था. गैस सिलेंडर पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी. गैस सिलेंडर लिकेज था लेकिन किसी को पता नहीं चल सका. जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गयी तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी. 


आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान एक दर्जन लोग आग की चपेट में आ गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 8 लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में तीन महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गयी. हालत गंभीर होता देख महिलाओं को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया. महिलाओं का शरीर 80 परसेंट से ज्यादा जल चुका है.   



टैग्स