ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: पुलिस की वर्दी में गाड़ी रोक, कोलकाता के व्‍यवसायी से लूटे 20 लाख रुपए

CHHAPARA: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के छपरा में लुटेरों ने बड़ी और अनोखी वारदात दी है. जानकारी के अनुसार लुटेरे पुलिस के वर्दी में लुट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराध

बिहार: पुलिस की वर्दी में गाड़ी रोक, कोलकाता के व्‍यवसायी से लूटे 20 लाख रुपए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHHAPARA: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के छपरा में लुटेरों ने बड़ी और अनोखी वारदात दी है. जानकारी के अनुसार लुटेरे पुलिस के वर्दी में लुट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने  कोलकाता के एक व्‍यवसायी को हथियार का डर दिखाकर 20 लाख रुपए लूट लिये.


यह घटना नेशनल हाइवे नंबर 722 पर रविवार की रात हुई. जहां लुटेरों ने पुलिस की वर्दी में गाड़ी को रोकने की कोशिश की. पुलिस की वर्दी में होने के कारण व्‍यवसायी ने अपनी गाड़ी रोक दी. उन्‍हें लगा कि पुलिस जांच करने के लिए गाड़ी रोक रही होगी. गाड़ी रोक कर उतरने के बाद भी व्‍यवसायी और उनके साथ के लोग अपराधियों को पुलिस वाला ही समझते रहे.  लुटेरों ने बड़ी आसानी से व्‍यवसायी के रुपये ले लिए और चलते बने. लुटेरों के जाने के बाद व्‍यवसायी को समझ में आया कि वे लुटेरों का शिकार बन गए हैं.


जानकारी के अनुसार यह घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के एनएच 722 अंतर्गत फुर्सतपुर धर्म कांटा के पास रविवार की रात हुई. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कोलकाता के स्वर्ण व्यवसाई से 20 लाख रुपए लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये। इसकी जानकारी मिलते ही रात में ही सदर एसडीपीओ सहित स्थानीय थाना की पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दिए. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास में नाकेबंदी की गई, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे.


मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के स्वर्ण व्यवसाई निपन दास छपरा में कई दुकानों में दिए गए आभूषण के बाबत पैसे की वसूली कर अपनी कार से कोलकाता लौट रहे थे. जहां रात में लौटने में उन्हें काफी विलंब हो गई.और इसी दौरान फुर्सतपुर धर्म कांटा के समीप अपराधियों ने ओवरटेक कर स्वर्ण व्यवसायी की कार को रोक लिया और हथियार के बल पर 20 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया. आशंका है कि अपराधियों द्वारा व्यवसायियों का पहले से ही पीछा किया जा रहा था. इसके बाद मौका मिलते ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जहां मोबाइल सर्विलांस के आधार पर भी पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है.

टैग्स