ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कमरे में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी इसी दौरान खिड़की से गोली दाग कर उस

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कमरे में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी इसी दौरान खिड़की से गोली दाग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने महिला के पति की हत्या करने की नियत से गोली चलाई थी लेकिन गोली महिला को लग गई। घटना छपरा के एकमा थाना क्षेत्र की है।


मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय जूली देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जूली देवी अपने पति रूपेश मिश्रा के साथ कमरे में सो रही थी, तभी अपराधियों ने खिड़की से रूपेश मिश्रा पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद जूली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबतक परिवार के लोग पहुंचे अपराधी मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


परिजनों के मुताबिक रूपेश का उसके चचेरे भाई गजेंद्र के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पहले पंचायत भी बुलाई जा चुकी है। इसी दौरान गजेंद्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रूपेश पर लगा था, हाल ही में रूपेश जेल से छूटकर बाहर आया था। इसी बीच उसके ऊपर हमला हुआ और गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। जूली की हत्या को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।