ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में योगी मॉडल का दिखने लगा असर, हत्या के मामले में फरार अपराधियों के घर चला बुलडोजर

CHAPRA : बिहार की राजनीत में योगी मॉडल को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अवैध अतिक्रमण और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने का सिससिला शुरू हो गया है। एक ओर जहां राजधानी पटना में अवै

बिहार में योगी मॉडल का दिखने लगा असर, हत्या के मामले में फरार अपराधियों के घर चला बुलडोजर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHAPRA : बिहार की राजनीत में योगी मॉडल को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अवैध अतिक्रमण और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने का सिससिला शुरू हो गया है। एक ओर जहां राजधानी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी की तर्ज पर अब बिहार में भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाने लगा है। ऐसा एक नजारा छपरा में देखने को मिला, जहां हत्या के मामले में फरार अपराधियों के घर बुलडोजर चला। न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की जब्ती के दौरान बुलडोजर लगाकर अभियुक्तों के घर के दरवाजे और खिड़की उखाड़ लिए गए।


दरअसल, डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर गांव के रहने वाले सुदीश राय के बेटे सोनू की हत्या 25 मार्च 2021 को इस्माइलपुर के पास NH19 पर कर दी गई थी। मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। वारदात के बाद से आरोपी जितेंद्र राय और विकास राय फरार चल रहे थे। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकार आरोपियों के घर के खिड़की दरवाजे उखाड़ लिए गए।


पुलिस की मानें तो कोर्ट के आदेश पर आरोपी जितेंद्र राय और विकास राय के घरों की कुर्की जब्ती की गई है। जेसीबी की मदद से घर के चौखट और खिड़कियों को उखाड़ा गया और घर से अन्य सामानों को भी जब्त किया गया है। इसके बाद भी अगर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनके घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।


बताते चलें कि सोनू की हत्या के एक साल बाद उसके बड़े भाई की भी अपराधियों ने बीते 28 मार्च को हत्या कर दी थी। जिसका आरोप भी सोनू के हत्यारों पर लगाते हुए पिता सुदीश राय ने थाने में केस दर्ज कराया है। अभियुक्तों की तरफ से सोनू के पिता को केस उठाने की धमकी दी जा रही है।