ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में तिरंगे के साथ छेड़छाड़: अशोक चक्र की जगह राष्ट्रीय ध्वज में लगा दिया चांद-तारा, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

CHHAPRA: बिहार में मुस्लिम जुलूस के दौरान तिंरगा के साथ छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है, आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। बिहार के झपरा में एक ब

बिहार में तिरंगे के साथ छेड़छाड़: अशोक चक्र की जगह राष्ट्रीय ध्वज में लगा दिया चांद-तारा, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में मुस्लिम जुलूस के दौरान तिंरगा के साथ छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है, आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। बिहार के झपरा में एक बार फिर से तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की गई है, जहां राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगा दिया गया. वीडियो वायरल होते ही SP ने ले बड़ा एक्शन ले लिया है।


दरअसल, छपरा में ईद मीलाद उन-नबी के मौके पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान लहराए जा रहे तिरंगे में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगाया गया था। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग इस चांद तारे वाले तिरंगे को लहराते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सारण एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए।


इसके बाद बड़ा एक्शन लेते हुए एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश कोपा थानेदार के दिया। एसपी के आदेश पर कोपा थाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारतीय ध्वस संहिता 2002 का खुला उल्लंघन है।


तिरंगा मे अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगाए जाने पर दूसरे समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है। सारण एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फर्स्ट बिहार अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

रिपोर्ट- रमेन्द्र कुमार सिंह, छपरा 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता