ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में सुरक्षित कौन? तेजस्वी के नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ खास लोगों को भी अपनी गोली का शिकार बनाने लगे हैं। ताजा घटना सारण से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक आरजेडी नेता की गोली म

बिहार में सुरक्षित कौन? तेजस्वी के नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ खास लोगों को भी अपनी गोली का शिकार बनाने लगे हैं। ताजा घटना सारण से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार बदमाशों ने आरजेडी नेता को उस वक्त निशाना बनाया जब वे बाजार से चाय पीकर घर लौट रहे थे। 


अपराधियों की गोली के शिकार हुए आरजेडी नेता की पहचान भेल्डी थाना इलाले के समतपुर गांव निवासी 31 वर्षीय किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर कुमार चाय पीने के लिए बाजार गए थे। चाय पीने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद आरजेडी नेता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरजेडी नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक आरजेडी नेता के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इलाके के लोग सवाल उठा रहे है कि बिहार में जब खास लोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की बिसात ही क्या है।