ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: एम्बुलेंस में हो रही शराब की तस्करी, तस्करों ने शव की जगह दारू की बोतलें सजाईं

CHHAPRA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीच चुके हैं बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगा

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: एम्बुलेंस में हो रही शराब की तस्करी, तस्करों ने शव की जगह दारू की बोतलें सजाईं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीच चुके हैं बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंच रही है। शराब को बिहार पहुंचाने के लिए तस्कर नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जब्त किया है। एम्बुलेंस में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी।


दरअसल, सारण के मांझी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी और स्कैनर के माध्यम से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। शुक्रवार की देर रात मांझी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सामने से आ रही एम्बुंलेस को रोका और ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह शव लेकर जा रहा है। पुलिस को शक हुआ और जब एम्बुलेंस की जांच की गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।


पुलिस और उत्पाद विभाग को चकमा देने के लिए तस्करों ने पुरजोर तैयारी की थी लेकिन उनकी सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने जब स्कैनर के माध्यम से पूरे एंबुलेंस को स्कैन किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। एम्बुलेंस की छत में तहखाना बनाकर शराब को छिपाया गया था। तहखाने में 85 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य 18 लाख बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप हरियाणा से बिहार पहुंची थी, जिसकी डिलीवरी मुजफ्फरपुर में होनी थी।