ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में जमीन के लिए कंस बना मामा: सगी भांजी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, ईंट से कूच-कूचकर ले ली जान

CHHAPRA: छपरा में एक कलयुगी कंस मामा ने अपनी ही भांजी की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी मामा ने जमीन के टुकड़े के लिए दिनदहाड़े सरेआम शादीशुदा भांजी को ईंट से कूच-कूचकर मौत के घाट उतार

बिहार में जमीन के लिए कंस बना मामा:  सगी भांजी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, ईंट से कूच-कूचकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में एक कलयुगी कंस मामा ने अपनी ही भांजी की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी मामा ने जमीन के टुकड़े के लिए दिनदहाड़े सरेआम शादीशुदा भांजी को ईंट से कूच-कूचकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दहियावां की है।


जानकारी के मुताबिक, मृतका एक सरकारी स्कूल में उर्दू की शिक्षिका थी। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि मामा और भांजी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को जमीन के विवाद को लेकर बात बढ़ गई और मामा ने ईंट से भांजी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।