ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बैंक से पैसा निकाल घर लौट रहा था CSP संचालक, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना पानापुर सतजोड़ा मुख्य मार्ग पर दुबौली ब्रह्मस्थान के पास की है। यहां सोमवार की दो

बिहार: बैंक से पैसा निकाल घर लौट रहा था CSP संचालक, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना पानापुर सतजोड़ा मुख्य मार्ग पर दुबौली ब्रह्मस्थान के पास की है। यहां सोमवार की दोपहर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी पीड़ित सीएसपी संचालक पप्पू कुमार सिंह सतजोड़ा बाजार में एसबीआई का सीएसपी चलाते हैं। बताया जाता है कि  सोमवार की दोपहर पप्पू कुमार  भारतीय स्टेट बैंक की तरैया शाखा से रुपये की निकासी कर सतजोड़ा लौट रहे थे। इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने दुबौली ब्रह्मस्थान के पास उन्हें ओवरटेक कर रोका।जिससे सीएसपी संचालक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया।


विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी इंद्रजीत बैठा भीपानापुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।