ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 लोग गिरफ्तार, वसूला गया करोड़ों रुपए जुर्माना

CHHAPRA: बिहार में सरकार और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अवैध बालू खनन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सरकार और विभाग द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन

बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 लोग गिरफ्तार, वसूला गया करोड़ों रुपए जुर्माना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में सरकार और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अवैध बालू खनन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सरकार और विभाग द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन अवैध कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में सारण में जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 


छपरा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू खनन से जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 66 ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त कर उनसे करीब ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिला प्रशासन के इस एक्शन को लेकर अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अवैध कारोबारियों के खिलाफ कुल 10 केस दर्ज किए गए हैं। खनन विभाग ने करीब सवा करोड़ का जुर्माना वसूला है तो वहीं परिवहन विभाग ने 98 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।


बता दें कि बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए कुल 6 टीमों का गठन किया गया था। यह कार्रवाई कटसा मोड़, मधुकॉन कैम्प, शिववचन चौक, राजापट्टी चौक, चिरांद रोड और मैथवलिया चौक पर की गई है। छापेमारी के दौरान करीब 25 थानों की पुलिस जिला प्रशासन की टीम के साथ मौजूद रही। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।