ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में अपराधियों का तांडव, छपरा में बालू कारोबारी को बनाया निशाना

CHAPRA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार अपराधियों ने छपरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है जहां बालू कारोबारी को निशाना बनाया गया है। अपराधियों ने बालू कारोबारी स

बिहार में अपराधियों का तांडव, छपरा में बालू कारोबारी को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार अपराधियों ने छपरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है जहां बालू कारोबारी को निशाना बनाया गया है। अपराधियों ने बालू कारोबारी से दो लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये।


छपरा में दिनदहाड़े बालू कारोबारी पर बदमाशों ने हमला बोला। बालू कारोबारी के पीठ में छुरा घोंपकर दो लाख कैश और सोने की चेन लूट कर अपराधी फरार हो गये। डोरीगंज थाना क्षेत्र में छपरा-आरा पुल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 


घायल बालू कारोबारी की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल बालू कारोबारी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।