ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: खाद की किल्लत झेल रहे किसान, यूरिया के लिए किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट

CHAPRA: बिहार के किसानों को एक बार फिर खाद को लेकर भारी मुसिबत झेलनी पड़ रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसान खासे परेशान हैं। वहीं कई जगहों पर यूरिया की कालाबाजारी भी हो रही है।

बिहार: खाद की किल्लत झेल रहे किसान, यूरिया के लिए किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार के किसानों को एक बार फिर खाद को लेकर भारी मुसिबत झेलनी पड़ रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसान खासे परेशान हैं। वहीं कई जगहों पर यूरिया की कालाबाजारी भी हो रही है। आए दिन खाद को लेकर हंगामा और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।


सारण के मढ़ौरा स्थित सब्जी बाजार में आज यूरिया खाद क लेकर किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि मढ़ौरा सब्जी बाजार में मुन्ना लाल गुप्ता के गोदाम पर यूरिया खाद के लिए सुबह से ही किसान लाइन लगाकर खड़े थे और दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे। सुबह 9 बजे के करीब दुकान खुलने के बाद किसानों के बीच खाद का वितरण शुरू हुआ। इसी दौरान कुछ स्थानीय किसान वहां पहुंचे और पहले खाद लेने के लिए दबंगई करने लगे।


सुबह से लाइन में खड़े किसानों ने जब इसका विरोध किया तो किसानों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों तरफ से जमकर लात घूसे चले। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराया।