ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में KBC के नाम पर ठगी, 25 लाख का लालच देकर ठगे 1.65 लाख रुपये

SARAN : बिहार में इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला छपरा से सामने आया है. ठगों ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के नाम पर ठगी की है. बताया जा

बिहार में KBC के नाम पर ठगी, 25 लाख का लालच देकर ठगे 1.65 लाख रुपये
First Bihar
3 मिनट

SARAN : बिहार में इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला छपरा से सामने आया है. ठगों ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के नाम पर ठगी की है. बताया जा रहा है कि ठगों ने एक व्यक्ति से करीब एक लाख 65 हजार रुपए ठग लिए. अब पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है. 


मामला सारण जिला के अवतार नगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर का है. यहां जफ्फार मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन ठगों के झांसे में आ गया. दरअसल, उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने कहा- 'हेलो मैं कौन बनेगा करोड़पति के सेट से जसपाल सिंह बोल रहा हूं. आपका नाम केबीसी प्राइज विनर की सूची में आ गया है. आपको 25 लाख रुपए केबीसी की ओर से इनाम दिया जाएगा. इसके लिए आपको पहले ढाई लाख रुपए टैक्स भरने पड़ेंगे.'


इतना सुनने के बाद सद्दाम खुशी से पागल हो गया. वह ढाई लाख रुपए जुटाने के चक्कर में लग गया. 25 लाख रुपये पाने की लालच में उसने घर में रखे रुपए के अलावा अपनी मोटरसाइकिल और पत्नी के जेवर गिरवी रख दिए. सद्दाम ने बताया कि फोन करने वाला एक बैंक का शाखा प्रबंधक बता रहा था. शातिर ने पहले सद्दाम को तरह-तरह के वीडियो क्लिप भेजा, जिसमें कई लोग केबीसी के द्वारा खुद को 25 लाख रुपए लॉटरी में मिलने की बात कर रहे हैं. 


सद्दाम ने बताया कि उसने 7 बार में फोन करने वाले के अलग-अलग खाते में 1 लाख 65 हजार रुपये भेज दिया. इसके बाद शातिर ने फोन करके उससे और रुपए मांगे. बार-बार रुपए मांगने के बाद जब सद्दाम ने अपने भेजे गए रुपए वापस करने की बात कही, तब शातिर उस पर आग बबूला हो गया. अब इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना को आवेदन देने की बात कही है. 


पुलिस का कहना है कि अबतक इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी. फिलहाल इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सावधान रहने को कहा है. 

टैग्स