ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: वार्ड सदस्य के बेटे का मर्डर, दिनदहाड़े बदमाशों ने की हत्या

CHHAPRA : बिहार में लॉकडाउन के बीच भी आपराधिक घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही है. ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां बदमाशों ने वार्ड सदस्य के बेटे को मौत के घट उतार दिया है. इस हत्या

बिहार: वार्ड सदस्य के बेटे का मर्डर, दिनदहाड़े बदमाशों ने की हत्या
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में लॉकडाउन के बीच भी आपराधिक घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही है. ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां बदमाशों ने वार्ड सदस्य के बेटे को मौत के घट उतार दिया है. इस हत्या के बाद गांव में मातम छा गया है. सारण पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात छपरा जिले के मदारपुर पंचायत के धवरी गांव की है, जहां वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्या कौशल्या देवी के बेटे का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान उमेश प्रसाद के रूप में की गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि उमेश उमेश अपने घर से शौच के लिए गया था. इस दौरान बदमाशों ने उसे मारकर फेंक दिया.


स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ अन्य लोगों ने देखा कि पुल के पास उमेश पड़ा हुआ था. उसकी सांसे चल रही थीं. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. भगवानपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया. वार्ड सदस्य और मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि उनका बेटा सारा काम करता था. गांव के लोग उसे साहेब के नाम से पुकारते थे. उमेश की हत्या के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. थानेदार ने बताया कि डेडबॉडी को भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. अभी जांच चल रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ़्तारी होगी. पुलिस ने मृतक उमेश का मोबाइल भी जब्त किया है.

टैग्स