ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

छपरा में जबरदस्त बवाल : पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, अपराधियों ने चाकू से गोदकर मार डाला

CHHAPRA : बिहार के सारण जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो बवाल मच गया. आक्रोशित लोगों ने स

छपरा में जबरदस्त बवाल : पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, अपराधियों ने चाकू से गोदकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के सारण जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो बवाल मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर खूब हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को कंट्रोल किया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार की है. मिली जानकारी के अनुसार, दवा कारोबारी और पूर्व मुखिया प्रभुनाथ राय को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि मृतक प्रमुनाथ राय रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार के रहने वाले थे और टेकनिवास बाजार पर दवा की दुकान भी चलाते थे. इधर मौत की सूचना के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गए हैं और सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की.


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ भी बोलने से बच रही है.

टैग्स