ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : एक लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 2 दारोगा, किस करने का वीडियो वायरल, गुस्से में SP ने दोनों को किया सस्पेंड

SARAN : बिहार पुलिस की अय्याशी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस घटना ने पुलिस डिपार्टमेंट की नाक कटा के रख दी है. एक महिला के साथ दो दारोगा एक बंद क

बिहार : एक लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 2 दारोगा, किस करने का वीडियो वायरल, गुस्से में SP ने दोनों को किया सस्पेंड
First Bihar
3 मिनट

SARAN : बिहार पुलिस की अय्याशी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस घटना ने पुलिस डिपार्टमेंट की नाक कटा के रख दी है. एक महिला के साथ दो दारोगा एक बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं. लड़की के साथ अश्लील हरकत का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला बिहार के छपरा का है, जहां कोपा थाना और दिघवारा थाना में तैनात दो पुलिस अधिकारियों की अय्याशी का पर्दाफाश हुआ है. कोपा थाना तैनात सुनील कुमार ठाकुर और दिघवारा थाना में पोस्टेड बेचन सिंह एक महिला के साथ अश्लील गाना पर डांस करते और उसके साथ गलत हरकत करते दिखे हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक अधिकारी वर्दी में डिपार्टमेंट की नाक कटा रहा है. महिला के साथ अय्याशी कर रहा है.


बिहार : एक लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए 2 दारोगा, किस करने का वीडियो वायरल, गुस्से में SP ने दोनों को किया सस्पेंड


बहरहाल मामला सामने आने के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने दोनों दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने यह एक्शन लिया है. साथ ही एसपी ने यह भी कहा है कि अगर कहीं भी इस प्रकार की घटना होती है तो अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. 


आपको बता दें कि सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि यह वीडियो पुराना है लेकिन इसे अब वायरल किया गया है. जिसके कारण दोनों आरोपी पुलिसवालों की पोल खुल गई है. इसलिए इन्हें निलंबित किया जाता है. साथ ही सारण के अनुमंडल डीएसपी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. उनसे जांच रिपोर्ट मांगा गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोप है कि ये दोनों दारोगा अय्याशी के इतने शौक़ीन थे कि शराब कारोबारियों के साथ अक्सर आर्केस्ट्रा संचालकों के डेरा पर प्राइवेट पार्टी में शामिल होते थे. 

टैग्स