ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बड़ी खबर : बिहार में फिर दारोगा का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है, जहां एक दारोगा की हत्या कर दी गई है. किसी धारदार हथियार और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया है. इस

बड़ी खबर : बिहार में फिर दारोगा का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है, जहां एक दारोगा की हत्या कर दी गई है. किसी धारदार हथियार और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. छपरा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र की है, जहां नरांव गांव में एक दारोगा की हत्या कर दी गई है. मृतक दारोगा की पहचान रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में की गई है, जो फिलहाल समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना में पोस्टेड थे. मृतक दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह का शव नरांव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मीरपुर जुअरा स्टेशन से गेंहू की खेत से सटे झाड़ियों में मिला है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह बीते मंगलवार की सुबह ही 6 दिन की छुट्टी पर अपने गांव आये थे. समस्तीपुर से आने के बाद अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई है. छपरा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से लोहे का रॉड और खंती बरामद की गई है.


मृतक दारोगा के के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान देखे गए हैं. उनका सिर फटा हुआ है. आशंका है कि उनकी हत्या पीट-पीट कर की गई है. छपरा पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से आने के बाद मंगलवार की शाम दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह को धनौरा बाजार से सब्जी खरीदने गए थे. जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे अमन प्रताप ने अवतारनगर थाना में उनके अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

टैग्स