ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बालू तस्करों का पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार का सिर फटा, कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां बालू खनन का अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया. इस

बिहार : बालू तस्करों का पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार का सिर फटा, कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां बालू खनन का अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया. इस हमले में एक थानेदार बुरी तरह जख्मी हो गए. उनका सिर फट गया. फिलहाल हॉस्पिटल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, थानेदार के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी बताये जा रहे हैं. 


मामला सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र का है. डोरीगंज, अवतारनगर, गरखा थाने की पुलिस टीम संयुक्त रूप से बालू के अवैध खनन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गई थी. इसी जगह पर MVI भी बालू के कारोबारियों पर फाइन भी लगा रहे थे. इसी दौरान बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए. 


सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. यहां मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि, गंभीर रूप से घायल गरखा थानाध्यक्ष अमितेश कुमार और ड्राइवर जावेद का इलाज चल रहा है.