ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : जीजा के साथ जा रही थी साली, अश्लील वीडियो दिखाकर सुनसान जगह पर कर दिया गंदा काम

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां छेड़खानी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां अपने जीजा के साथ बाइक से जा रही एक युवती के साथ बदमाशों ने ग

बिहार : जीजा के साथ जा रही थी साली, अश्लील वीडियो दिखाकर सुनसान जगह पर कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां छेड़खानी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां अपने जीजा के साथ बाइक से जा रही एक युवती के साथ बदमाशों ने गंदी हरकत की। आरोपियों ने जीजा के सामने ही लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की धमकी दी। जब लड़की के जीजा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की।


बताया जा रह है कि पीड़ित लड़की एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने जीजा के साथ बहन के ससुराल जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में दो युवकों ने गाड़ी को रोक दिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। जब पीड़िता के जीजा ने अपराधियों की इस करतूत का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।


पीड़ित लड़की का आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने मोबाइल फोन पर उसे अश्लील वीडियो दिखाया और दिल्ली के गैंगरेप की तरह उसके साथ वारदात को अंजाम देने की धमकी दी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने लड़की से साथ छेड़खानी की।


इस संबंध में पीड़ित लड़की ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक पांडेय और विकास पांडेय के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।