ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर चंवर से मिला खून से लथपथ शव

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवक का शव गांव के चंवर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। म

बिहार : घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर चंवर से मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHAPRA : खबर छपरा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवक का शव गांव के चंवर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग चंवर की तरफ गए तो युवक का खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने यवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के मुरवां गावं निवासी जगजीवन राम के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। अपराधियों ने धारदार हथियार से युवक का गला काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान मौजूद हैं। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है। इस वारदात के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की रात रंजन के मोबाइल पर किसी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। फोन आने के बाद रंजन परिजनों को थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से निकल गया लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन देर रात तक उसे संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के चंवर के पास एक अर्धनिर्मित घर के पास से उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।