ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : घंटों से रेल पुल पर बैठा था प्रेमी युगल, सामने से ट्रेन आई तो लगा दी छलांग, ट्रेन से कटकर दे दी जान

CHAPRA : छपरा में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी रेल पुल के पाया संख्या-3 की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती काफी देर से रे

बिहार : घंटों से रेल पुल पर बैठा था प्रेमी युगल, सामने से ट्रेन आई तो लगा दी छलांग, ट्रेन से कटकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : छपरा में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी रेल पुल के पाया संख्या-3 की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती काफी देर से रेल पुल पर बैठे हुए थे। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी की बैरिया और बिहार की मांझी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और दोनों की शिनाख्त में जुट गई।


काफी मशक्कत के बाद दोनों की पहचान हो सकी। युवक की पहचान रिविलगंज थाना के गोदना निवासी सतन चौरसिया के 22 वर्षीय बेटा शुभम कुमार जबकि युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के सुरेमनपुर बकुलाहा डोकती निवासी निशा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती की बहन की शादी युवक के पड़ोस में हुई थी। बहन के ससुराल आने-जाने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। जिससे परेशान होकर दोनों ने अपनी जान दे दी।


इधर, सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मांझी थाना की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो हादसे के घंटों पहले से दोनों रेल पुल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही ट्रेन को देख दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई।