ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दोस्त की गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था युवक, भेद खुला तो दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान

CHAPRA: खबर छपरा से है, जहां एक दोस्त ने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. दरअसल, छपरा के इसुआपुर में बीते दिनों हुई रंजन कुमार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है.

बिहार : दोस्त की गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था युवक, भेद खुला तो दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA: खबर छपरा से है, जहां एक दोस्त ने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. दरअसल, छपरा के इसुआपुर में बीते दिनों हुई रंजन कुमार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस के खुलासे के बाद परिजन से लेकर इलाके के लोग हैरत में हैं. पुलिस ने खुलासा किया है कि रंजन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खास दोस्त ने ही किया था.


प्रेम प्रसंग को लेकर रंजन के दोस्त ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने मृतक रंजन के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी बरामद किया है. जिसपर रंजन के खून के निशान पाए गए हैं. बीते 4 अप्रैल को रंजय की हत्या की गई थी.


पुलिस ने मामले में अभिषेक कुमार और कृष्णा कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों युवक मृतक रंजन के काफी करीबी दोस्त बताये जाते है. वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कृष्णा की प्रेमिका से रंजन भी प्रेम करता था और उसे ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने को कहता था. इसी का बदला लेने के लिए कृष्णा ने रंजन की गला रेतकर हत्या कर दी.


बता दें कि कृष्णा कुमार राम ने अपने दोस्त अभिषेक कुमार के साथ मिलकर रंजन कुमार की हत्या करने की योजना बनाई. आरोपी अभिषेक ने रंजन को घर से बुलाकर मुरवा खास चंवर में ले गया. जहां कृष्णा कुमार राम पहले से ही मौजूद था. जिसके बाद कृष्णा के साथ मिलकर हसिया से रंजन की गला रेत कर हत्या कर दी थी.