ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Crime News: कपड़ा कारोबारी से लाखों की लूट, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट की विरोध करने पर एक कपड़ा कारोबारी को गोली

Bihar Crime News: कपड़ा कारोबारी से लाखों की लूट, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट की विरोध करने पर एक कपड़ा कारोबारी को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


घायल कपड़ा कारोबारी की पहचान श्याम किशोर रस्तोगी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि श्याम किशोर रस्तोगी शनिवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान एकमा थाना क्षेत्र के एकमा-परसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया और उनसे लूटपाट की।


बदमाशों ने कारोबारी के पास मौजूद दो लाख रुपए लूट लिए और जब कारोबारी ने विरोध किया तो उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने का बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस ने अपराधियो की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और जल्द ही बदमाशों ने गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। इस वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सजग होती तो अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होते।