ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: बर्थडे पार्टी में ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप

CHHAPRA: छपरा में बर्थडे पार्टी के दौरान एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर ही लगाया जा रहा है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के टेरी

बिहार: बर्थडे पार्टी में ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में बर्थडे पार्टी के दौरान एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर ही लगाया जा रहा है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के टेरीघाट की है।मृतक ऑर्केस्ट्रा संचालक ने अपनी दूसरी पत्नी के बर्थडे पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अपने दोस्तों के साथ साथ अन्य लोगों को बुलाया था। इसी दौरान हुए विवाद को लेकर ऑर्केस्ट्रा संचालक के दोस्तों ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी परशुराम सिंह के 30 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक रूपेश सिंह ऑर्केस्ट्रा चलाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रूपेश सिंह की दूसरी पत्नी का बर्थडे था। रूपेश सिंह ने देर शाम बनियापुर थाना क्षेत्र के टेरीघाट में दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी चल रह थी इसी दौरान रूपेश के एक दोस्त ने वहां मौजूद एक छोटे बच्चे से बदतमीजी करनी शुरू कर दी।


जब रूपेश ने इसका विरोध किया तो उसके दोस्त बुलबुल कुमार और सिंटू तिवारी ने रूपेश को कमरे में बुलाया और उसे गोली मार दी। आनन-फानन में रूपेश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ में जुट गई है। दोनों आरोपी पूर्व में रूपेश के पार्टनर रह चुके हैं।