ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : बाइक लगाने को लेकर भतीजों ने ही कर दी चाचा की हत्या, चाकू मारकर हो गए फरार

CHAPRA : खबर सारण से है, जहां मामूली बात पर भतीजों ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर इनई की है। यहां बाइक लगाने के विवाद

बिहार : बाइक लगाने को लेकर भतीजों ने ही कर दी चाचा की हत्या, चाकू मारकर हो गए फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : खबर सारण से है, जहां मामूली बात पर भतीजों ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर इनई की है। यहां बाइक लगाने के विवाद को लेकर दो भतीजों ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजों के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच बाइक लगाने के विवाद को लेकर दो भतीजों ने चाचा पर हमला बोल दिया।


मृतक की पहचान निरंजन ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भतीजे दीपक ठाकुर और टिंकू ठाकुर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार आपस में भीड़ गए थे। उस समय से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।


जानकारी के मुताबिक मृतक मुकेश ठाकुर छपरा स्थित एक दुकान में काम करता था। बुधवार को वह अपनी बाइक लेकर दुकान जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों भतीजा और चाचा के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों भतीजों ने मुकेश ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे मृतक के भाई को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी भतीजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।