ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, कई राउंड हुई फायरिंग

CHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। भूमि

भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, कई राउंड हुई फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। घटना कोपा थाना क्षेत्र के नयका मोड़ की है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। जिसके बाद दोनों तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

बताया जाता है कि ईट भट्ठा मालिक और एक अन्य के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच बकझक भी हुई थी। लेकिन आज यह मामला ऐसा तूल पकड़ा कि स्थिति गोलीबारी तक पहुंच गयी। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


गोलियों की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीण अपने-अपने घरों में जा घुसे। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। लगातार हो रही फायरिंग को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन जब पुलिस ने लोगों की बात को अनसुना कर दिया तब आक्रोशित लोगों ने एनएच-531 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


हंगामे की सूचना पाकर सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे जिसके बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की गयी। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए जिसके बाद यातायात को बहाल किया जा सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।