ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: ममेरी बहन के प्यार में पागल था फुफेरा भाई, शादी से इनकार किया तो बेरहमी से ले ली जान

CHHAPRA: पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना छपरा से सामने आई है। जहां ममेरी बहन के एकतरफा प्यार में पागल कलयुगी फुफेरे भाई ने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब लड़की

पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: ममेरी बहन के प्यार में पागल था फुफेरा भाई, शादी से इनकार किया तो बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना छपरा से सामने आई है। जहां ममेरी बहन के एकतरफा प्यार में पागल कलयुगी फुफेरे भाई ने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब लड़की की मां और बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनपर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव की है।


मृतक लड़की की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमापुर गांव निवासी प्रियंका के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अर्जुन और प्रियंका का घर एक ही गांव में आमने-सामने है। प्रियंका की बुआ कुंती देवी की शादी सलीमापुर गांव में ही हुई थी। कुंती देवी का बेटा अर्जुन अपनी ही ममरी बहन के एकतरफा प्यार में पागल हो गया था। आरोपी अर्जुन अपनी ही ममेरी बहन से शादी करना चाह रहा था, जो किसी को मंजूर नहीं था।मंगलवार की देर रात अर्जुन अपने मामा के घर में घुस गया और प्रियंका से जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।


जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसकी गला रेत दिया।प्रियंका के चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग जब कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने उसकी मां और बहन के ऊपर भी चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।