ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर एक बुजुर्ग दंपति ने उठा लिया बड़ा कदम, पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा

CHAPRA: बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैंक कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दंपति ने अपनी जान दे दी। इस घटना इलाके से परिजनों के बीच कोहराम मच

बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर एक बुजुर्ग दंपति ने उठा लिया बड़ा कदम, पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैंक कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दंपति ने अपनी जान दे दी। इस घटना इलाके से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के गमहरिया काला फुटानी बाजार निवासी रामईश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी लालमुनी देवी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपनी पोती की शादी के लिए दोनों पति-पत्नी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे। 


लोन नहीं चुकाने के बाद बैंक से लगातार कर्मचारियों को घर पर भेजा जाता था। आए दिन बैंक कर्मियों द्वारा दंपति को प्रताड़ित किया जाता है। लोन जमा करने के लिए धमकी दी जा रही थी। बैंक कर्मियों की इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। सारण जिले के छपरा-बलिया रेलखंड के रिविलगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी बता लगाने में लगी है कि मृत दंपति ने किस बैंक से लोन लिया था और कौन-कौन कर्मचारी उनके घर पर लोन मांगने आते थे।  

टैग्स